यूटीआई कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 16:51

यूटीआई के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Urinary Tract Infection)

सामान्यतः यूटीआई की समस्या से निजात पाने के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को ही अपनाया जाता है। यहां हम पतंजली के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके प्रयोग से यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या से राहत पाया जा सकता है-
सेब का सिरका यूटीआई से निजात दिलाने में फायदेमंद (Apple Cider Vinegar Beneficial for UTI in Hindi)

सेब का सिरका पोटेशियम और अन्य फायदेमंद खनिजों से समृद्ध होता है जो बैक्टीरिया से बचाता है, जिसकी वजह से यूरीन ट्रैक्ट इन्फेक्शन पनपने लगता है। जो लोग यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित होते हैं वह दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिला कर इसका सेवन करने से लाभ मिलता है। इस मिश्रण में आप नींबू का जूस और शहद भी मिला सकते हैं।

आँवला यूटीआई से राहत दिलाने में फायदेमंद (Amla Beneficial for UTI in Hindi)

आँवला विटामिन-सी से समृद्ध होता है और ये बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। एक चम्मच आँवला पाउडर और हल्दी पाउडर को मिला लें। अब इस मिश्रण को एक कप पानी में उबालने को रख दें और तब तक उबालें जब तक मिश्रण आधा न हो जाए। इस मिश्रण को दिन में चार से पाँच बार पिएँ।


क्रैनबेरी यूटीआई से राहत दिलाने में फायदेमंद (Cranberry Beneficial for UTI in Hindi)

रोजाना आधा गिलास क्रैनबेरी जूस पीने से यूरिन इन्फेक्शन से राहत मिलने और बैक्टिरीया को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।

बेकिंग सोडा यूटीआई से राहत दिलाने में फायदेमंद (Baking Soda Beneficial for UTI in Hindi)

बेकिंग सोडा एसिडिक यूरिन के एसिड को संतुलित करता है और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इससे यूरिन में एसिड न्यूट्रिलाइज होता है और इलाज में तेजी लाने में मदद करता है।

टी ट्री ऑयल यूटीआई से राहत दिलाने में फायदेमंद (Tea Tree Oil Beneficial for UTI in Hindi)

टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। सबसे पहले टी ट्री ऑयल की दस बूंदों को नहाने के पानी में मिला दें और इसे मूत्र स्थान पर उपयोग करें।

ब्लूबेरी यूटीआई से राहत दिलाने में फायदेमंद (Blueberry Beneficial for UTI in Hindi)

ब्लूबेरी में बैक्टीरिया को कम करने के गुण मौजूद होते हैं जो यू.टी.आई के इलाज के लिए बेहद फायदेमंद है। आप अपने ब्रेकफास्ट में ताजी ब्लूबेरी को मिलाकर खा सकते हैं।

अनानास यूटीआई से राहत दिलाने में फायदेमंद (Pineapple Beneficial for UTI in Hindi)

अनानास में एन्जाइम होते हैं जिन्हें जिसमें सूजतरो धी गुण होते हैं। जिसके कारण यूटीआई के लक्षणों को दूर किया जा सकता है। प्रतिदिन एक कप अनानास खाने से यूटीआई से बचा जा सकता है। इसके अलावा आप इसका ताजा जूस भी पी सकते हैं।

गर्म सेंक यूटीआई से राहत दिलाने में फायदेमंद (Hot Compress Beneficial for UTI in Hindi)

रोजाना गर्म पानी के सेक से मूत्राशय का प्रेशर कम होता है और संक्रमण से होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। गर्म सेंक सूजन को कम करता है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

पानी पीने से यूटीआई से राहत दिलाने में फायदेमंद (Water Intake Beneficial for UTI in Hindi)

यदि आप यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित हैं तो रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पिये इससे राहत मिलने से आसानी होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info